HOMEराष्ट्रीय

EPFO में शामिल कर्मचारियों के लिए Good News, सरकार देगी इतना ब्याज

EPFO में शामिल कर्मचारियों के लिए Good News, सरकार देगी इतना ब्याज

नई दिल्ली। EPFO में शामिल कर्मचारियों के लिए good news है दरअसल भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने भारत के 6 करोड सरकारी कर्मचारियों को उनकी भविष्य निधि पर 8.5% ब्याज दर अप्रूव कर दी है।

दीपावली के त्यौहार के पहले इस फैसले से कर्मचारी भविष्य निधि के खाताधारक कर्मचारियों की खुशियां बढ़ गई है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलने लगेगा। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। COVID-19 महामारी के दौरान सदस्यों द्वारा अधिक निकासी और कम योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल 2020 में कोविड -19 महामारी के बाद ईपीएफओ ने मार्च 2020 में पीएफ ब्याज दर को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत तक घटा दिया थास, जो 7 साल का निचला स्तर था। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर 8.65 फीसदी थी। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में 8.55 प्रतिशत दी जा रही थी, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के लिए पीएफ ब्याज दर 8.65 प्रतिशत थी।

Show More

Related Articles

Back to top button