HOMEराष्ट्रीय

IMD Rainfall Alert जारी किया MP सहित 11 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

IMD Rainfall Alert जारी किया MP सहित 11 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

IMD Rainfall Alert भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार से लेकर अगले तीन दिनों के लिए 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें शामिल हैं – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड। आईएमडी ने रविवार को सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।

 उधर स्काईमेट वेदर के अनुसार, रविवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पूर्वी गुजरात, शेष पूर्वोत्तर भारत और हरियाणा में भी बारिश संभव है।
बिहार में नोरू चक्रवात का असर दिखाई देने लगा है। इस चक्रवात के कारण ही दिल्ली की ओर से बिहार सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक दो दिनों में भी बिहार के मौसम पर इसका आंशिक असर दिख सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button