Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMobileTechज्ञान

Apple के सबसे सस्ते 5G iPhone के घटे ‘रेट’! बंपर छूट, आज से शुरू हुई Sale

Apple के सबसे सस्ते 5G iPhone के घटे ‘रेट’ और बंपर छूट, आज से ही शुरू हुई Sale प्री बूक किये जा सकते हैं  कुछ दिनों पहले दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड्स, ऐप्पल (Apple) ने कंपनी का सबसे सस्ता 5G आईफोन, iPhone SE 3 लॉन्च किया था. लॉन्च के दो दिन बाद से इस स्मार्टफोन को प्री-बुक किया जा सकता था और आज यानी 18 मार्च, 2022 से इसे सेल पर भी उपलब्ध करा दिया है. आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन को कहां से, सबसे सस्ते में खरीदा जा सकता है..

शुरू हुई iPhone SE 3 (2022) की सेल

जैसा कि ऐप्पल के सीईओ, टिम कुक ने लॉन्च ईवेंट में कहा था, iPhone SE 3 (2022) को आज यानी 18 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है. ऐप्पल के इस लेटेस्ट iPhone को आप कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ऐप्पल स्टोर से तो खरीद ही सकते हैं, साथ ही, इसे भारत में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन (Amazon) से भी खरीदा जा सकता है.

और सस्ता हुआ Apple का सबसे सस्ता 5G iPhone

ऐप्पल के इस iPhone को कंपनी का सबसे सस्ता 5G iPhone माना जा रहा है. iPhone SE 3 (2022) को भारत में 43,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन को अगर आप अमेजन से खरीदते हैं, तो आप 15,200 रुपये तक की बचत, इस डील में दिए जा रहे एक्सचेंज ऑफर से कर सकते हैं. इस एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर आपके लिए iPhone SE 3 की कीमत 28,700 रुपये हो जाएगी.

साथ ही, इसका पेमेंट अगर एसबीआई के क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड या फिर कोटक बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किया जाएगा, तो दो हजार रुपये की छूट और मिल जाएगी जिससे आप इस iPhone को केवल 26,700 रुपये में खरीद पाएंगे.

अमेजन के अलावा आप ऐप्पल के आधिकारिक स्टोर से भी iPhone SE 3 (2022) को खरीद सकते हैं. वहां भी आपको एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई के ऑप्शन्स मिल जाएंगे.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp