Andrew Symonds Death: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन
Andrew Symonds Death 46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। एंड्रयू साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 विश्व कप जिताने में एंड्रयू साइमंड्स ने अहम किरदार निभाया था – फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार साइमंड्स को बचाने के सभी प्रयास विफल रहे। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं।

