HOME

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह का आज से दो दिवसीय बिहार दौरा, यहां जानें- उनका पूरा कार्यक्रम

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिनों के बिहार दौरे पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वो गृहमंत्री पूर्णिया और किशनगंज जाएंगे।

Amit Shah Bihar Visit : बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार का दौरा करने वाले हैं। वह यहां पूर्णिया में होने वाली एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस रैली में भाजपा ने जदयू कार्यकर्ताओं को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

भारतीय जनता पार्टी की इस चाल ने नीतीश कुमार के खेमें में हलचल बढ़ा दी है। वहीं इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि जदयू के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमारा निमंत्रण है, वे रैली में अवश्य आएं।

हमसे बेहतर कोई नहीं समझता जदयू कार्यकर्ता का दर्द
संजय जायसवाल ने कहा, नीतीश कुमार ने राजद-कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। हमने इन कार्यकर्ताओं के साथ दशकों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। इसलिए इनका दर्द हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा, अगर जदयू कार्यकर्ता रैली में शामिल होते हैं, तो उनका पहले जैसा मान-सम्मान बरकरार रहेगा।

दो दिवसीय दौरे पर हैं शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचेंगे। आज पूर्णिया में विशाल जनसभा के बाद वह किशनगंज में भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। बता दें, बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। इस रैली के जरिए भाजपा बिहार में अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी।

 

Show More

Related Articles

Back to top button