Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Akhilesh Vs Baghel अखिलेश के खिलाफ लड़ेंगे मोदी के मंत्री: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल

Akhilesh Vs Baghel अखिलेश के खिलाफ लड़ेंगे मोदी के मंत्री: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल

Akhilesh Vs Baghel in Karahal उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव Up Election में मैनपुरी राजनीति केंद्र बना हुआ है। करहल विधानसभा सीट से सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कुछ देर बाद ही मैनपुरी में मोदी सरकार के मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जानिए प्रो. एसपी सिंह बघेल के बारे में

सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा था। एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे।

योगी की टीम में हुए शामिल

2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला।
Show More

Related Articles

Back to top button