News24you

News you are looking for

Air India Flight Makes Emergency Landing पक्षी टकराने के बाद एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Makes Emergency Landing पक्षी टकराने के बाद एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Makes Emergency Landing देश में पिछले कुछ समय में विमानों के साथ पक्षियों के टकराने की कई घटनाएं हुई हैं। ऐसा ही एक मामला केरल में सामने आया है। यहां सोमवार को दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के उड़ान भरते ही एक पक्षी उससे टकरा गया। जिसके कारण एयर इंडिया के विमान की कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान के पक्षी से टकराने के बाद विमान को जांच के लिए कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंड किया गया। यहां विमान की जांच और उसका रखरखाव किया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया के इस विमान में 135 यात्री सफर कर रहे थे। विमान ने कोझीकोड से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

हवाई अड्डे के एसएचओ ने बताया कि 135 यात्रियों में से 85 कोझीकोड के और 50 कन्नूर के थे। वे सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि एयरलाइंस ने विदेश जाने वाले यात्रियों को अन्य उड़ानों में समायोजित किया है। वहीं, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कन्नूर के दो होटलों में ठहराया गया है। इन यात्रियों को मंगलवार को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जाएगी।