Sunday, November 15, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Aditi Singh कांग्रेस व बसपा को बड़ा झटका, MLA अदिति सिंह और वंदना सिंह भाजपा में शामिल

Aditi Singh अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टियों के कद्दावर नेता अन्य दलों का दामन थामने लगे हैं। रायबरेली की सदर सीट के कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और आजमगढ़ के सगड़ी सीट से बसपा एमएलए वंदना सिंह ने भाजपा में शामिल हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार शाम दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर स्वतंत्र देव ने कहा कि आज दो लोकप्रिय विधायिकाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। एक अखिलेश यादव और डिम्पल को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए। दोनों दलित और शोषित लोगों के बीच में काम करती हैं।