Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

Adipurush: अब इस साल रिलीज नहीं होगी फिल्म ‘आदिपुरुष’, महाशिवरात्रि पर निकला मकर संक्रांति का मुहूर्त

Adipurush बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज का सिलसिला जारी है। कोरोना के मामले थमने के बाद पहले से अटकी हुई फिल्मों की नई रिलीज डेट सामने आना शुरू हो गई हैं और अब आखिरकार इसी क्रम में साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज डेट के लिए भी फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।

Adipurush आदिपुरुष रिलीज डेट

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदिपुरुष का एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म को 12 जनवरी 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 12 जनवरी 2023 को 3डी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘आदिपुरुष’!

Adipurush

अगर ‘आदिपुरुष’ की कहानी की बात करें तो यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंकापति नरेश रावण का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत द्वारा किया जा रहा है।

आदिपुरुष रिलीज डेट

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा किया गया है। यह फिल्म प्रभास की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ऐसे में दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp