HOMEराष्ट्रीय

Accident कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले, 2 की हालत गंभीर

कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले, 2 की हालत गंभीर

Andhra Pradesh Accident : आंध्रप्रदेश के चित्तूर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोग जिंदा जल गये, जबकि दो लोग गंभीर रुप से झुलस गये। ये घटना चंद्रगिरि अंचल के पास पुथलापट्टू-नैदुपेटा मार्ग की है। मिली जानकारी के मुताबिक तेल रिसाव की वजह से चलती कार में आग लग गई। इस कार में कुल 8 लोग सवार थे।आग इतनीी तेजी से फैली कि लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाकी तीन लोगों को बुरी तरह झुलसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 1 ओर शख्स की मौत हो गई। अन्य 2 कका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक बाकी तीन लोगों को रेस्क्यू कर रुइया अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी दो बुरी तरह झुलसे हुए हैं और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Show More
Back to top button