HOMEविदेश

Girls School के बाहर लगातार 3 बम धमाके, 68 की मौत, 165 घायल, अधिकांश लड़कियां शामिल

Girls School के बाहर लगातार 3 बम धमाके, 68 की मौत, 165 घायल, अधिकांश लड़कियां शामिल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गर्ल्स स्कूल के बाहर लगातार तीन बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 68 पहुंच गई है। घायलों की संख्या भी 165 से अधिक है। इनमें अधिकांश लड़कियां हैं और उनकी उम्र 12 से 20 वर्ष है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान विद्रोहियों पर हमले का आरोप लगाया है। लेकिन इस आतंकी संगठन ने हिंसा में अपनी भूमिका से इन्कार करते हुए अफगान नागरिकों पर हमले की निंदा की है।

इस घटना से आतंकियों के इरादे पूरी तरह साफ हो गए हैं कि वे अब यहां कट्टरपंथियों के कानूनों को लागू करना चाहते हैं। यह हमला शिया मुस्लिमों के क्षेत्र में हुआ। हादसे का शिकार शिया हजारा समुदाय के लोग हैं। अस्पताल में घायल लड़कियों को बचाने के लिए खून देने वालों की भीड़ लगी हुई है। कई की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

यहां जनता में अफगान सरकार और अमेरिका दोनों के लिए नाराजगी देखी गई। अमेरिका ने हमले को अमानवीय बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान की जनता के साथ है। हम हमले में मारे गए बच्चों, उनके परिजनों के लिए गहरा दुख व्यक्त करते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। भारत ने काबुल में गर्ल्स स्कूल पर बर्बर हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों के पनाहगाहों को नष्ट किए जाने और देशभर में संघर्षविराम लागू किए जाने की जरूरत है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button