News24you

News you are looking for

Katni शहर से सटे बसे गांव में बाघ की मूवमेंट, कार के सामने आया सवारियों की हो गई सिट्टी पिट्टी गुम

Katni शहर से सटे बसे गांव में बाघ की मूवमेंट, कार के सामने आया सवारियों की हो गई सिट्टी पिट्टी गुम

कटनी। शहर से सटे एक गांव में बाघ दिखने के बाद हड़कंप है। इस बाघ को एनकेजे थाना अंतर्गत गांव में कार सवार कुछ लोगों ने देखा फिर उसकी फोटो खींच ली जो अब वायरल हो रही है। इस सब के बाद यहां दहशत भी है। हो भी क्यों न शहर के बिल्कुल समीप बाघ ने दस्तक दी है।

बाघ एक खेत में देखा गया और कार पर सवार कुछ लोगों ने भी उसे देखा। बाघ को पास देखकर कार में सवार युवाओं के होश उड़ गए हालांकि उन्होंने बाघ को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। अब वनविभाग से इस बाघ पर नजर रखकर उसे जंगल में खदेड़ने की बात कही जा रही है।

वाक्या शुक्रवार की रात एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगिया गांव में हुआयहां उस वक्त दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब यह खबर फैली कि गांव के समीप वनराज ने दस्तक दी है। गांव के बिल्कुल समीप ही बाघ देखा गया। जानकारी के अनुसार जोगिया में राय प्रताप सिंह के खेत के समीप बाघ देखा गया।

इस दौरान कार पर सवार कुछ लोगों ने बाघ को मोबाइल में फिल्माया भी है। बताया जा रहा है कि बाघ का मूवमेंट कई दिनों से गांव के समीप बना हुआ है। हालांकि अब बाघ का मूवमेंट जंगल की ओर बताया जा रहा है लेकिन गांव के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन कर्मियों से बाघ का मूवमेंट जंगल की ओर कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि कटनी जिले का जंगल का इलाका बांधवगढ़ नेशनल पार्क से जुड़ा हुआ है। बड़वारा, कटनी, बरही क्षेत्र लगा हुआ है। वहीं कटनी जिले का कुछ हिस्सा बफर जोन में भी शामिल है। इसलिए बाघ, तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवरों का मूवमेंट लगातार आबादी की ओर होता रहा है।