News24you

News you are looking for

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 7 की मौत, 15 घायल

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 7 की मौत, 15 घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ।
दर्जन भर श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमला तब हुआ जब अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस बालटाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान आतंकियों ने बस पर फायरिंग शुरू कर दी। खबर लिखने तक यह पता नहीं चल पाया है कि हताहत हुए श्रद्धालु कहां के रहने वाले थे। जिस बस पर यह हमला हुआ है वो श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है।
यानी इस बस के साथ कितनी सुरक्षा व्यवस्था थी, इसकी भी जांच की जा रही है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमलों को लेकर कई स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। एक-एक यात्री की सुरक्षा निश्चित करने के दावे किए गए थे।
ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि श्रद्धालुओं को निशाना बनाने में आतंकी कैसे सफल रहे। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार की ओर से इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।बताया जाता है कि यात्री दर्शन करके लौट रहे थे तब यह हमला हुआ। हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *