News24you

News you are looking for

Unlock Katni कटनी में रविवार को कोरोना कर्फ़्यू समाप्त, रात्रि 10 से सुबह 6 तक पाबंदी जारी, देखें आदेश

lockdown-and-unlock

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब कोरोना नियंत्रण (Corona control) में है. प्रदेश के 35 जिलों में एक भी सकारात्मक मामला सामने नहीं आया और कोरोना के एक्टिव केस (Corona Virus Case) 1000 से नीचे हैं. सकारात्मकता दर गिरकर 0.06% हो गई है. ऐसे में रविवार को कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाना उचित नहीं है, इसलिए हम इसे तुरंत वापस ले रहे हैं. अब पूरे प्रदेश में संडे लॉक डाउन नहीं रहेगा. एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM CM SS Chouhan) ने शनिवार को इसका ऐलान किया है.  इसी के साथ कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए 27 जून रविवार को होने वाला कोरोना कर्फ़्यू निरस्त कर दिया हालांकि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ़्यू की पाबंदियां जारी रहेगी। इसके अलावा कोविड गाइडलाइंस भी यथावत रहेगी।

देखें आदेश

Unlock Katni कटनी में रविवार को कोरोना कर्फ़्यू समाप्त, रात्रि 10 से सुबह 6 तक पाबंदी जारी, देखें आदेश

कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि प्रदेश में संडे कर्फ़्यू को खत्म कर दिया गया है, लेकिन नाइट कर्फ़्यू जारी रहेगा. कोरोना गाइडलाइन का सभी दिन पालन करना होगा. एमपी में कोरोना नियंत्रण में है. प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है. पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट के एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं.