Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

बड़ी चूक: सतना में गांधी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो पर माला पहना दी 

भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले में वैक्सीनेशन महा अभियान की शुरुआत के दौरान इतनी बड़ी चूक हो गई कि शिक्षा विभाग और भारतीय जनता पार्टी संगठन दोनों में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि कार्यवाही सुनिश्चित है।

गांधी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो पर माला पहना दी

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महा अभियान के शुभारंभ के दौरान सतना के खूंथी स्कूल में अचानक कुछ स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेता पहुंच गए। उन्होंने अभियान का शुभारंभ करते हुए महात्मा गांधी और उनके साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रख दी। दोनों तस्वीरों पर माला पहना दी गई। दीपक और अगरबत्ती आदि जलाकर नेताओं ने फोटो खिंचवाई। यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शिक्षा विभाग में तनाव, कार्रवाई सुनिश्चित

इस आपत्तिजनक गतिविधि के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं वैक्सीनेशन करने आया स्वास्थ विभाग का अमला मौजूद था। भारतीय जनता पार्टी के सतना जिला अध्यक्ष ने ही सही भारी चूक माना है। विद्यालय के प्राचार्य की मौजूदगी होने के कारण मामला शिक्षा विभाग में भी पहुंच गया है। कहा जा रहा है कि शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारियों को तत्काल आपत्ति उठानी चाहिए थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp