News24you

News you are looking for

अच्छी खबर: अब रविवार या छुट्टी वाले दिन भी अकाउंट में आएगी कर्मचारियों की सैलरी: RBI

rbi_governor

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे देश के कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। आरबीआई ने नेशनल ऑटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब रविवार हो या छुट्टी के दिन भी लोगों की सैलरी आ जाएगी। NACH की यह नई सुविधा 1 अगस्त 2021 से लागू होगी। आज (शुक्रवार) मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने बात कही।

क्या है NACH?

NACH भुगतान करने वाला सिस्टम है। इसका संचालन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया करता है। यह सिस्टम ब्याज, वेतन और पेंशन को एकसाथ कई बैंक खातों में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। साथ ही बिजली, टेलीफोन, गैस, पानी, लोन और इंश्योरेंस प्रीमियम की सर्विस देता है। अब यह सुविधाओं हर हफ्ते मिला करेगी।

बैंक खुलने पर मिलती थी सर्विस

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास ने कहा कि ग्राहकों के लिए पहले एनएसीएच बैकों में कार्य दिवसों में उपलब्ध रहता था। इसे सप्ताह के सभी दिन लागू करने का प्रस्ताव दिया है, जो 1 अगस्त से लागू होगा। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर एक लोकप्रिय और प्रमुख मोड के रूप में सामने आया है। वर्तमान में एनएसीएच की सुविधा उन्हीं दिनों मिलती हैं, जब बैंक खुले रहते हैं। हालांकि अब यह सुविधा सभी दिन उपलब्ध होगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। गवर्नर शक्तिकांता ने रेपो रेट 4 प्रतिशत, रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत और कैश रिजर्व रेश्यो 4 प्रतिशत की दर में बदलाव नहीं किया।