News24you

News you are looking for

मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक

मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक

मॉरिशस के भारतीय मूल के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ (Anerood Jugnauth) के निधन पर पीएन नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है। साथ की उनके सम्मान में भारत सरकार ने देशभर में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से फोन पर बात की और पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को भारत की मॉरीशस के साथ विशेष मित्रता के प्रमुख वास्तुकार के रूप में याद किया जाएगा।