News24you

News you are looking for

31 मई से गायब प्रेमी युगल का क्षत विक्षत अवस्था मे मिला, पुलिस जांच में जुटी

deth body

कटनी जिले की बहोरीबन्द तहसील क्षेत्र के बाकल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खमतरा के भटवा में दो प्रेमी युगल की क्षतविक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतको मृतकों की शिनाख्त ग्राम पंचायत खमतरा के पोषक ग्राम गाड़ा के निवासी के रूप में हुई है। मृतक लड़के का नाम कलम लोधी पिता राजेन्द्र उम्र क़रीब 21 वर्ष और लड़की का नाम वर्षा लोधी पिता गया लोधी उम्र करीब 18 वर्ष है। जो दोनो एकदूसरे से  प्रेम करते थे 31 मई से गायब थे।

शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की इनकी मौत करीब 3 से 4 दिनों पहले हुई है।शवों के मिलने की सूचना बाकल पुलिस को मिली वही बाकल पुलिस घटना स्थल पर पहुँची औऱ मौके का मुआयना कर मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया और शवों को शव परीक्षण के लिए बहोरीबन्द अस्पताल पहुँचा दिया।

घटना स्थल से मिली सल्फॉस की डिब्बी

31 मई से गायब प्रेमी युगल का क्षत विक्षत अवस्था मे मिला, पुलिस जांच में जुटी

गौरतलब हो कि जहा दोनो प्रेमी युगलों के शव क्षतविक्षत हालात में मिले थे वही एक जहरीला पदार्थ सल्फास की डिब्बी भी मिली है। जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन ऐसा कहना जल्दबाज़ी होंगी क्योकि हत्या के कारणों की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।जिसका इंतज़ार बाकल पुलिस कर रही है।

31 मई से लापता थे लड़का-लड़की

31 मई से गायब प्रेमी युगल का क्षत विक्षत अवस्था मे मिला, पुलिस जांच में जुटी
मृतक का जीवित अवस्था का फ़ोटो

पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों लड़का-लड़की 31 मई से घर से बिना बताए भाग गए थे।और दोनो की लाशें आज करीब 4 दिन बीत जाने के बाद ग्राम खमतरा के सुनसान स्थान भटवा से बरामद की गई। वही शक की सुई परिजनों की तरफ़ भी इशारा करती है। क्योकि जब दोनो एकतरफा प्यार में पागल युवक-युवती घर से गायब हुए तो परिजनों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने मे दर्ज नही कराई जिसके चलते परिजनों पर भी शक की सुई आकर रुक गई है।