News24you

News you are looking for

पीएम नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाले शख्स का नाम सलमान है. इसने पुलिस को फोन कर बीती रात पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी की उम्र 22 साल बताई जा रही है और उसे खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

फिलहाल सलमान पुलिस हिरासत में हैं और दिल्ली पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक सलमान के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है और वह जेल से फिलहाल बेल पर बाहर है. आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह दोबारा जेल जाना चाहता था इसलिए उसने धमकी भरा कॉल किया था.

बता दें कि नवंबर महीने में पिछलने साल दिल्ली पुलिस ने एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया था. उसने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी थी. दिल्ली पुलिस ने इसके फौरन बाद उस शख्स को गिरफ्तार किया और पूछताछ में पता चला कि वह शख्स नशे में था और उसने नशे में ही पुलिस को कॉल कर पीएम को जान से मारने की धमकी दी थी.