Monday, November 16, 2026
Latest:
Corona newsKATNIजबलपुर

जबलपुर में कोरोना से बड़ी राहत, आज मिले 279 नए पॉजिटिव, कटनी में 58

जबलपुर। बीते एक माह से जबलपुर में कोरोना के आंकड़े लोगों को दहशत में लाने के लिए काफी थे पर अब राहत मिल गई है। बीते एक सप्ताह में जबलपुर में निरन्तर कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई आज यह आंकड़ा 3 सौ से नीचे पहुंच गया है ।जबलपुर जिले में आज गुरुवार को 279 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। आज के दिन डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों की संख्या 621 थी। इस तरह जबलपुर का पाजिटिविटी रेट भी घट कर 6 से नीचे चला गया है।

वहीं कटनी में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में 1003 लोगों की जांच में 58 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

इस तरह अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 201 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 124 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है और अब तक 8 हजार 365 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।