News24you

News you are looking for

जानिये कौन हैं PM मोदी की 103 साल की बहन जिन्होंने बाँधी राखी

जानिये कौन हैं PM मोदी की 103 साल की बहन जिन्होंने बाँधी राखी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा बंधन के अवसर पर 103 साल की महिला शरबती देवी ने आज राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। शरबती देवी सुबह यहां प्रधानमंत्री आवास पहुंची और पीएम मोदी को राखी बांधी।
50 साल पहले खो दिया था भाई
शरबती देवी विधवा हैं और उन्होंने अपने भाई को 50 साल पहले खो दिया था जिसे वह राखी के अवसर हमेशा याद करती हैं। इस संबंध में जब शरबती देवी के पुत्र ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा तो मोदी ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अपने आवास पर बुला लिया।

जानिये कौन हैं PM मोदी की 103 साल की बहन जिन्होंने बाँधी राखी

प्रधानमंत्री से मिलकर शरबती देवी ने खुशी जाहिर की। दोनों ने आपस में बातचीत भी की। समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं और बच्चोँ ने रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री के निवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चोँ को आशीर्वाद दिया और सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *