News24you

News you are looking for

OMG: ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में मिली अंगूठी पहने हुए मछली, जनिये रोचक वाक्या

OMG: ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में मिली अंगूठी पहने हुए मछली, जनिये रोचक वाक्या

नॉरफोक. अंगूठी ढीली हो या कोई काम करते हुए हाथ से निकल जाए तो बेहद अफसोस होता है. खोई हुई ऐसी कीमती चीज को इंसान हर जगह खोजता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) के एक शख्स को शायद ही उम्मीद हो कि उसे अपनी खोई हुई अंगूठी ऐसी जगह मिलेगी. ऑस्ट्रेलिया के नॉरफोक टापू पर इस शख्स को अपनी कई महीने पहले खोई हुई अंगूठी (Ring) मिली, वह भी एक मछली के पास. पिछले महीने स्थानीय लोग यहां बीच साफ करने आए थे. एक महिला ने देखा कि कुछ मछलियों के गले पर प्लास्टिक के कॉलर चढ़ गए थे. प्रदूषण के इस स्तर पर चिंता जताते हुए सूसन प्रियोर नाम की महिला ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने लिखा कि रेत में खाना ढूंढते हुए ये मछलियां ऐसे छल्लों में फंस जाती हैं.

खास बात यह थी कि इनमें से एक छल्ला प्लास्टिक का नहीं, बल्कि सोने की अंगूठी थी.

न्यूजवीक के मुताबिक नेथन रीव्स नाम के शख्स ने यह अंगूठी खोई थी. उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी थी. सूसन को यह घटना याद आई. उन्होंने नेथन का पता लगाने की कोशिश की और तब यह बात सामने आई कि यह उनकी ही अंगूठी है जिसका वजन छोटे से मछली उठाए घूम रही है.

लोगों ने इस घटना पर चुटकी भी ली लेकिन कई लोगों ने प्रदूषण पर चिंता भी जताई है. लोगों ने उम्मीद जताई है कि अंगूठी को जल्दी निकालकर उसके मालिक तक पहुंचाया जाए और नन्ही मछली आजाद हो. हालांकि, यह आसान नहीं होगा क्योंकि अंगूठी निकालने के लिए जाल फेंककर पहले मछली को पकड़ना पड़ेगा.