News24you

News you are looking for

इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 10 फलस्तीनियों की मौत, अधिकांश बच्चे

इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 10 फलस्तीनियों की मौत, अधिकांश बच्चे

गाजा सिटी में शनिवार तड़के इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 10 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे थे। बता दें कि गाजा के उग्रवादी हमास शासकों के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से इस्राइल के एक हमले में मरने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है।

उल्लेखनीय है कि ये हिंसक घटनाएं ऐसे वक्त में हो रही है जब फलस्तीनी शनिवार को ‘नकबा दिवस’ मना रहे हैं। इस दिन वे वे 1948 के युद्ध में इस्राइल की ओर से मारे गए हजारों फलस्तीनियों को याद करते हैं। इस वजह से संघर्ष के और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।