News24you

News you are looking for

बड़ी राहत: जबलपुर में 470 तो कटनी में आज मिले 69 पॉजिटिव, घटा संक्रमण

Himanchal Advisory Jari: हिमाचल के लिए एडवाइजरी जारी, बूस्टर डोज अनिवार्य, आरटीपीसीआर से होगी रैंडम सैंपलिंग

जबलपुर और कटनी जिले में बीते 24 घण्टे के दौरान कोरोना संक्रमण घटने से बड़ी राहत मिली है। कटनी में आज दोपहर मिली रिपोर्ट में 69 नए कोरोना संक्रमित मिले तो शाम को जबलपुर में 470 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जबलपुर में जहां बीते करीब एक पखवाड़े के बाद आंकड़ा 5 सौ से नीचे आया तो कटनी में 3 दिन में दूसरी बार कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 100 से नीचे आया है। जबलपुर जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 470 लोग मिले जबकि आज  डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों की संख्या 508 थी।

संक्रमण की दर में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे में जिले में 69 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, हालांकि ये पॉजीटिव केस 587 सेम्पल की रिपोर्ट के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में संक्रमण की दर आज 11 प्रतिशत के आसपास रही। सेम्पलिंग के लिए भी लोग कम ही आ रहे हैं। गांव-गांव टीमें घूमकर संदिग्धों का सेम्पल भी ले रही हैं।