Sunday, November 1, 2026
Latest:
BangalHOMEWest Bengal Assembly Electionsराष्ट्रीय

TMC उम्मीदवार का निधन, पत्नी ने EC के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की

कोलकाता । बंगाल (Bengal) में टीएमसी (TMC) के खड़दहा विधानसभा सीट से उम्मीदवार काजल सिन्हा (Kajal Sinha) का कोरोना के चलते निधन हो गया, जिसके बाद टीएमसी उम्मीदवार काजल की पत्नी नंदिता सिन्हा ने बुधवार को उपचुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) संदीप सुदीप जैन और अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज  के लिए मांग की है

सिन्हा की पत्नी नंदिता ने यह आरोप लगाया है कि चुनाव अधिकारियों ने कोरोना महामारी (Corona epidemic) के समय उम्मीदवारों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। जानकारी के अनुसार काजल सिन्हा की मौत 25 अप्रैल रविवार को हुई थी, उन्हें कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर मिली थी।

वहीं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) ने ट्वीट कर काजल सेना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ममता ने लिखा कि ‘बहुत बहुत दुःखद, खरदाह से हमारे उम्मीदवार काजल सिन्हा ने कोविड के सामने दम तोड़ दिया। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। वह एक लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रतिबद्ध सदस्य थे, हम उन्हें याद करेंगे। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।’

बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान कोरोना महामारी से तीन उम्मीदवारों की अब तक मौत हो चुकी है वहीं पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी उम्मीदवार मनोज तिवारी के अलावा करीबन 6 उम्मीदवार कोरोना पॉजिटिव है । वहीं आरएसपी के जांगीपुर सीट से उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी और कांग्रेस के समसेरगंज सीट से प्रत्याशी रजा उल हक की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp