Monday, November 23, 2026
Latest:
HOME

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

तपन निषाद/कटनी- कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति बढ़ते जुड़ाव के बीच कमाल बाबा सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर नवागत सदस्यों ने राहुल गांधी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कांग्रेस परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। साथ ही मुंह मीठा कराकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक साथी का स्वागत है। संगठन में सभी की सक्रिय भागीदारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से शहर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर कटनी की ओर से सभी नवागत सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038