MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1 IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
भोपाल: मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन) द्वारा जारी आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1 और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 25 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी आदेश (क्रमांक: एफ-1/1/4/0043/2026-बी-4-02(HOM)) के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और रीवा समेत कई जिलों के सीएसपी (CSP), एसडीओपी (SDOP) और डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी का तबादला



