Monday, November 16, 2026
Latest:
HOME

एसपी के निर्देश पर ए के के एस के संचालक पर धोखाधड़ी व धमकी का मामला दर्ज, कटनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्र पर FIR दर्ज

​तपन निषाद/कटनी- जिले के बाकल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के.के. शुक्ला के परिजनों पर कानून का शिकंजा कस गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के कड़े और निष्पक्ष निर्देशों के बाद, माधव नगर थाने में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

​​फरियादिया वंदना तिवारी, जो कि कृष्णा वीएन मिनरल्स की प्रोपराइटर हैं, ने पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर को एक शिकायत आवेदन सौंपा था। शिकायत के अनुसार, उनकी कंपनी माइनिंग से जुड़े कार्य करती है। कटनी जिले में रेलवे विभाग और एलएंडटी के माध्यम से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए एकेकेएस ट्रेडर्स नामक संस्था ने एलएंडटी से पेटी कॉन्ट्रैक्ट लिया है।
​यह फर्म किसी और की नहीं, बल्कि बाकल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के.के. शुक्ला की पत्नी अनुराधा शुक्ला और उनके पुत्र अनुभव शुक्ला की है।

​
​फरियादिया का आरोप है कि उनकी खदानों से मुरूम उक्त फर्म को सप्लाई की गई थी। फर्म की ओर से लाखो का भुगतान रोक लिया गया।
​जब वंदना तिवारी ने बकाया राशि के लिए संपर्क किया, तो उनके फोन नहीं उठाए गए। आरोप है कि पूर्व जब वह पैसे मांगने प्रधान आरक्षक के घर गईं, तो वहां मौजूद के.के. शुक्ला, उनकी पत्नी अनुराधा शुक्ला और अन्य परिजनों ने अभद्रता की।
​
​जांच के बाद बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कटनी द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई गई। जांच मे शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी करते हुए रुपये का भुगतान न करना पाए जाने पर सत्यता की पुष्टि हुई। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर माधव नगर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

​पहले भी विवादों के घेरे में रहे हैं प्रधान आरक्षक के.के. शुक्ला
​यह पहली बार नहीं है जब प्रधान आरक्षक के.के. शुक्ला या उनका परिवार चर्चा या विवादों में आया हो। स्थानीय स्तर पर उन पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं
एनकेजे थाना क्षेत्र के पड़रिया ग्राम के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक के परिजनों पर अवैध मिट्टी एवं मुरूम उत्खनन करने और दबंगई दिखाने का आरोप लगाया था जिसके बाद एनकेजे क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनन करते हुए के के शुक्ला कंपनियों के 2 हाइवा वाहन जब्त किए थे।

​। इस विवाद के बाद उन्हें बड़वारा थाने से हटाकर बाकल थाने में पदस्थ किया गया था।
​बाकल थाने में पदस्थापना के कुछ महीनों बाद स्थानीय सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में भी के.के. शुक्ला की संदिग्ध भूमिका सामने आई थी। हाल ही में दशहरा पर्व के दौरान एक मैरिज गार्डन में आयोजित निजी कार्यक्रम में ग्रामीणों पर लाठी बरसाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, हालांकि उस समय मामले में कोई कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई थी।
​एसपी अभिनव विश्वकर्मा की निष्पक्ष कार्रवाई की हो रही सराहना
​एक पुलिसकर्मी के परिवार पर उन्हीं के विभाग द्वारा इस तरह की सख्त कार्रवाई किया जाना पुलिस महकमे की पारदर्शिता और न्यायप्रियता को दर्शाता है। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बिना किसी दबाव के अपने ही विभाग के कर्मचारी के परिजनों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देकर यह संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विवादों में घिरे प्रधान आरक्षक के ऊपर विभागीय कार्रवाई कब की जाएगी, या फिर यह मामला सिर्फ एफआईआर तक ही सीमित रह जाएगा।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038