Wednesday, October 28, 2026
Latest:
KATNI

शक्ति की आराधना के साथ बिखरी गरबा की रंगीन छटा उत्साह और उमंग के साथ गरबा फेस्ट का आयोजन

तपन निषाद/कटनी-गरबा फेस्ट एसएनजीएफ 2.0 का भव्य आयोजन  25 अक्टूबर को शांतिनगर वॉलीबॉल ग्राउंड में हर्ष, उल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस मौके पर अतिथि के रूप में पूर्व केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा, समाजसेवी प्रेम बत्रा, समाजसेवी पंकज आहूजा, भीम लोहानी, राजकुमार बालानी, अर्जुन आसरानी, संजय खूबचंदानी, सुजय बजाज, महेश बसेरा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने आदिशक्ति मां दुर्गा की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान गरबा एवं डांडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें गरबा क्वीन, गरबा दिवा, गरबा प्रिंसेस, गरबा प्रिंस, डांडिया रास, मोस्ट इनोवेटिव, ऑलराउंडर एवं एसएनजीएफ 2.0 आइकॉन जैसे विशेष खिताब शामिल रहे। इन पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह को प्रोत्साहित किया गया। आयोजक प्रीत बालानी एवं विक्रम बालानी के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव को सफल बनाने में एसएनजीएफ 2.0 की युवा टीम, स्वयंसेवकों, निर्णायक मंडल, एंकर, फोटोग्राफी पार्टनर तथा सभी प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, दर्शकों, प्रायोजकों, सहयोगियों और एसएनजीएफ 2.0 की पूरी युवा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन अखिल रंगलानी ने किया एसएनजीएफ 2.0 का यह आयोजन गरबा, भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण बना। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp