News24you

News you are looking for

मां जालपा मंदिर से पारंपरिक जवारा जुलूस श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मां जालपा मंदिर से पारंपरिक जवारा जुलूस श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

तपन निषाद/कटनी-शारदेय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को शहर में श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां जालपा मंदिर से पारंपरिक जवारा जुलूस श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
नवमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी मां जालपा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र मां की भक्ति में सराबोर नजर आया। शारदेय नवरात्र के अंतिम दिन मां के दर्शन और जवारा जुलूस में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।