तपन निषाद/कटनी-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से तास पत्तों पर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते बदमाशों को पकड़कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
विवरण – दिनांक 18/10/2026 को गश्त दौरान कन्याशाला स्कूल के पास ग्राम देवराकला में अवैध रूप से जुआ का फड़ बैठे होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुचकर शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता, एवं कमलेश चौधरी को अवैध रूप से तास पत्तों पर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते पड़ा गया, आरोपियों के कब्जे से 14380 रूपया नगदी एवं तास पत्ते बरामद किये गये, आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नीतेश सिंह, प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।















