News24you

News you are looking for

अष्टमी पर जालपा माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह चार बजे से लगी कतारें अष्टमी पर भक्तों ने माता को अठवाई और सोलह शृंगार अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना, नवमी पर निकलेगा जवारा जुलूस

अष्टमी पर जालपा माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह चार बजे से लगी कतारें अष्टमी पर भक्तों ने माता को अठवाई और सोलह शृंगार अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना, नवमी पर निकलेगा जवारा जुलूस

तपन निषाद/कटनी- शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर शहर के प्रसिद्ध प्राचीन जालपा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां जगदम्बा के दर्शन और पूजन के लिए सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के दर्शन करते रहे।
अष्टमी के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां जालपा का पूजन-अर्चन किया। भक्तों ने माता को अठवाई और सोलह शृंगार अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। नवरात्र के चलते मंदिर में सुबह से ही धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्र के अंतिम चरण में अब श्रद्धालुओं को नवमी पर्व का इंतजार है। कल नवमी तिथि पर मां जालपा का पारंपरिक जवारा जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।