News24you

News you are looking for

प्राचीन जालपा मंदिर में महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्राचीन जालपा मंदिर में महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

तपन निषाद/कटनी-शारदेय नवरात्र के छठवें दिन शहर के प्राचीन जालपा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संध्या महाआरती के दौरान माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और वातावरण माता के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
नवरात्र के पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे शाम ढली, वैसे-वैसे भक्तों की संख्या बढ़ती गई। संध्या महाआरती के समय मंदिर में विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।
महाआरती के दौरान घंटियों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के प्राचीन जालपा मंदिर में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। छठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने नवरात्र पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और भक्ति को प्रदर्शित किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।