तपन निषाद/कटनी-श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी जगन्नाथ रसोई द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर नरसिंहपुर की कुकलाह ग्राम से लगभग 300 से अधिक संख्या में यात्रियों का जत्था श्री जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचने पर श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति द्वारा सभी दर्शनार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पैदल यात्री 11 अक्टूबर को चले थे।सभी ने महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन किए। सभी ने स्नान भोजन एवं अल्प विश्राम किया।सभी दर्शनार्थियों ने श्री जगदीश स्वामी मंदिर समिति के पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया एवं प्रतिवर्ष इसी प्रकार निरंतर बढ़ती व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी क़े पूर्ब जिलाध्यक्ष चमन लाल आनंद, रामचंद्र तिवारी,महिला मोचाऊ की जिलाध्यक्ष सपना सरावगी,कांग्रेस क़े पूर्व जिलाध्यक्ष प्रिय दर्शन गौर, रविद्र सिंह सिसोदिया,गोविद सचदेवा,प्रेम बत्रा,रवि खरे,डब्बू रजक कमेंद्र सिंह सहित भारी संख्या मे नगर वासियो ने उनका स्वागत किया।
उसके पश्चात यात्रा शाम 4 बजे यश टायर हाउस पुरैनी पहुंचने पर भी यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिये स्वागत जलपान व चाय,पानी,बिस्किट का प्रबंधन किया गया।
श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी, विजय ठाकुर,शिवकुमार सोनी,पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे,शिशिर टूडहा,रेशु टूड़हा, विजय पटेल, राजेश तिवारी ,मुन्ना ताम्रकार,गुड्डू गौतम,राजकुमार गुप्ता,अज्जू सोनी,दिनेश सोनी,विनोद मिश्रा,राजेश पटेल, पंकज ठाकुर, राजकुमार तिवारी, सावन इत्यादि ने अपनी सेवाएं दीं।
नरसिंहपुर के कुकलाह से पैदल कटनी पहुंचे मैहर दर्शनार्थीयों का जगन्नाथ मंदिर में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत,300 से अधिक पद यात्रियों ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद,













