News24you

News you are looking for

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों को डेयरीएवंजैविक कृषि फार्म काअवलोकन कराया गया।

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों को डेयरीएवंजैविक कृषि फार्म काअवलोकन कराया गया।

 

सूरज साहू/कटनी। संदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी कटनी के विद्यार्थियों कोशिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य अजय शंकर पांडे के मार्गदर्शन में श्याम श्री गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म ते वरीका भ्रमणकराया गया जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि वर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग के अवलोकन कराया गया। कृषक पवन कुमार पांडे ने गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियोंको प्रकाश खाद एवं ईंधन उपयोग के लिए बायोगैस संयंत्र तथा अजोला के निर्माण का अवलोकन कराया गया। अजोला का उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है। क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है एजोला का उपयोग धान में करने से नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने के कारण नाइट्रोजन की एक तिहाई मात्रा कम देनी पड़ती है। जैविक फसलों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के समय व्यावसायिक शिक्षक कुशवाहा एवं निर्मला हल्दकारउपस्थिति रहे।