HOMEKATNI

प्रधानअध्यापिका श्रीमती हेमलता रैकवार हुईं सेवा निवृत्त

प्रधानअध्यापिका श्रीमती हेमलता रैकवार हुईं सेवा निवृत्

कटनी /शासकीय प्राथमिक बालक शाला एन. के.जे.में प्रधानअध्यापक पद पर कार्यरत प्राथमिक शिक्षका श्रीमती हेमलता का सेवा सम्मान कार्यक्रम संकुल प्राचार्या श्रीमती रामकुमारी चक्रवर्ती की अध्यक्षता और अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रांतीय प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिँह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उनके चाहने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। विभाग को लगातार 28वर्षों तक अपनी अनुकरणीय सेवा प्रदान करने वाली शिक्षका के सेवा सम्मान में उपस्थित वक्ताओं ने उनकी तमाम खूबीओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये उन्हें आदर्श शिक्षका की उपमा से नवाजे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर उनके सम्मान में गीत गायन प्रस्तुत कर किया गया।

शाला परिवार द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षका को जहाँ एक ओर साल श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका मान सम्मान द्विगुणित किया गया, वहीं दूसरी ओर उनको चाहने वालों द्वारा उन्हें तरह तरह की धार्मिक पुस्तकें भेंटकर उन्हें अपनी अगली पारी धार्मिकता और समाज सेवा में आहूत करने की अपेक्षा की गयी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधानअध्यापक अजय मिश्रा,निधि पटेरिया, मनोज बर्मन, अनिल पाण्डेय, राजेश चौबे, मनोज गौतम, राकेश सिन्नरकर, कमलेश सोनी, श्रीमती नीतू दहिया,नम्रता ताम्रकार,रश्मि विश्वकर्मा, अजय पटेल, जितेंद्र दुबे,मोहना जरगर सोनी, भारती कश्यप सहित अनेकों अनेक उनके शुभचिंतक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button