
जय झूलेलाल सेवा संगठन लेडीज विंग ने धूमधाम से मनाया तीजड़ी उत्सव; सिंधु भवन में लगी मेंहदी, नृत्य व गीतों से सजी शाम
आगरा। सिंधी समाज के पावन पर्व ‘तीजड़ी व्रत’ के उपलक्ष्य में रविवार को जय झूलेलाल सेवा संगठन (लेडीज विंग) द्वारा कमला नगर स्थित सिंधु भवन में एक भव्य एवं रंगारंग ‘तीजड़ी उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
सिंधी समाज में तीजड़ी व्रत का अत्यंत विशेष और धार्मिक महत्व है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर तीजड़ी माता की कथा सुनने व पूजन के पश्चात ही अपना व्रत खोलती हैं। इस वर्ष यह पवित्र पर्व 31 अगस्त को श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
इसी कड़ी में आयोजित इस पूर्व-उत्सव समारोह में महिलाओं के लिए नि:शुल्क मेंहदी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों पर सुंदर मेंहदी सजवाई। इसके अलावा ‘बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता’ का भी आयोजन हुआ,
और “मिस तीजड़ी क्वीन” भी चुनी गयी जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। सावन के मस्त गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पूजा जस्नानी एवं डॉ. सिम्पी राजपाल उपस्थित रहीं। इसके साथ विसिष्ठ अतिथि में सिंन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, परमानंद अतवाणी, जय किशन बुधरानी, लक्ष्मण रामत्री आदि ने महिलाओ जय झूलेलाल सेवा संगठन लेडीज विंग के इस प्रयास की सराहना करते हुए समाज की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए ऐसे आयोजनों को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
इनकी रही मौजूदगी
अनीता मुलानी ,संजना नागरानी , अनु अतवानी , आरती अतवानी , गंगा साधवानी , हिमांशी कामरा , संचिता जुम्मानी ,जिया रामत्री, रीतिका जुम्मानी लीना करीरा , सोनी सावलानी , विनीता रामरख्यानी , गिन्नी दियालानी , राधिका खत्री, तृषा नाथवानी ,आदि उपस्थित रहीं








