HOMEKATNI

विद्यार्थियों को एकीकृत कृषि प्रणाली एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। 

विद्यार्थियों को एकीकृत कृषि प्रणाली एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।

कटनी। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय आर के गौतम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरवारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य संघ रत्न भेलावे के मार्गदर्शन में जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु कृषि के साथ जैविक खेती अनाज दलहन तिलहन के उत्पादन पशुपालन सब्जी उत्पादन मछली पालन मुर्गी पालन फूलों की खेती रेशम पालन कृषि वानिकी बकरी पालन औषधि खेती आदि से आय बढ़ाने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के अंतर्गत मिट्टी के भौतिक रासायनिक और जैविक गुणों की जानकारी दी गई पोषक तत्वों के लिए विभिन्न जैविक खादों गोबर कंपोस्ट नाडेपटांका खाद केंचुआ खाद हरी खाद जैव उर्वरक बायोगैस खाद अजोला नील हरित काई आदि की जानकारी दी गई।व्यावसायिक शिक्षक ने प्रशिक्षण संपन्न कराने में सहयोग दिया।

Show More
Back to top button