Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

15 सूत्रीय मांगों को लेकर लुघ वेतन कर्मचारी संघ ने किया प्रेस वार्ता

15 सूत्रीय मांगों को लेकर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया प्रेस वार्ता।

 

कटनी । मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 29 जनवरी 2026 को सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के प्रति कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि लघु वेतन कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तहत 7 चरणों की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें से अब तक 5 चरण पूर्ण हो चुके हैं। बावजूद इसके सरकार द्वारा मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि प्रदेश में लगभग 65 हजार से अधिक लघु वेतन कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, जिन्हें न्यूनतम वेतन, पद नाम परिवर्तन करने एवं ग्रेड पे 1300/ के स्थान पर 1800/किया जाए स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंशकालीन कर्मचारी का नियमितीकरण, पुरानी पेंशन लागू करना परिवीक्षा अवधि पुराने नियम से लागू करने कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना शीघ्र लागू करने कार्यभारित आकस्मिक निधि कर्मचारी को नियमित स्थापना में कर 300/ दिवस के अर्जित अवकाश का नगदीकरण देने आउट सोर्स का गठन करने रसोइया बहनों को 10000/रुपए मानदेय देने आशा उषा कार्यकर्ता को सामाजिक सुरक्षा और अन्य मूलभूत मांगो के निराकरण हेतु प्रेस वार्ता के माध्यम से शासन को अवगत कराया जा रहा है समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा

संघ ने निर्णय लिया है कि आगामी 21 फरवरी 2026 को प्रांतीय स्तर पर अम्बेडकर मैदान भोपाल में जंगी धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा और नई रणनीति लागू की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्य प्रदेश शासन की होगी इसके साथ ही संघ के द्वारा प्रेस वार्ता में शामिल सम्माननीय पत्रकारों का फूल माला पहना कर शाल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया पत्रकार वार्ता के दौरान संघ के समस्त

पदाधिकारी अजय गौतम मनोज श्रीवास अजीमुद्दीन शाह रामावतार विश्वकर्मा रत्ना ठाकुर ललिता खुशबू उषा रीना सदस्य उपस्थित रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp