Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEKATNI

ऊर्जा से भरी जिंदगी जीने ललक के चलते वरिष्ठ नागरिक हुए संगणित बैठक में दायित्वों का हुआ कार्य विभाजन

 

कटनी/उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन स्थित रोशन नगर के यादव भवन में क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक सूरजबली सिंह की अध्यक्षता और कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय सीनियर सिटीजन गण बैठक का हिस्सा बनकर अपने अपने सारगर्भित विचार एक दूसरे से साझा किये। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों की लगभग एक ही ख्वाईश थी, कि सेवा निवृत्ति के उपरांत अपनी जिंदगी को किस तरह ऊर्जा भरे माहौल में एक वेहतरीन तरीके से जीकर लोगों के लिये अनुकरणीय बनें। सभी लोगों ने अपने- अपने विचार रखते हुए, जीवन को अति आनंदमयी, सुखकारी, निरोगी और परोपकारी बनाने हेतु वह सब करने की जरूरत प्रतिपादित किये जिसमें आनंद मय रस,भलाई के कार्य, स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन जीने के सूत्र निहित थे। संगठन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु सर्वप्रथम एक संक्षि प्त कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से निर्विरोध ढंग से मौके पर ही किया गया।चयनित लोगों में पी. एन. पठारिया को अध्यक्ष और पी. एस.परिहार को सचिव पद की जिम्मेददारी से नवाज़ा गया।कोषाध्यक्ष की जबाबदेही शिवमूरत यादव और उपकोषाध्यक्ष पद पर आर.पी. शर्मा की ताजपोसी हुई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि सप्ताह में एक दिन समिति के सभी सदस्य स्थानीय अम्बेडकर पार्क में उपस्थित होकर जहाँ एक ओर सभी के कुशलक्षेम से अवगत होंगे, वहीं दूसरी ओर समिति के हर सदस्य के जन्मदिन और अन्य घरेलू सुख दुःख के कार्यक्रमों में संबंधित जनों के घर पहुंचकर उनके सुख दुःख के कार्यों में आंतरिक मन से सहयोग करने में कोई कोताही नहीं वरती जायेगी।समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से मनाने हेतु भी स्वस्थ रणनीति भी बनाई गयी। समिति द्वारा समाज के जरूरतमंदों को उनके जरूरत के मुताबि कअन्य परोपकारी कार्य बतौर सहयोग करने हेतु लिखित संकल्प पत्र तैयार किया गया। इस अवसर पर डी. के. राय, जे.बी.ठाकुर,आर.पी.शर्मा,राजा हँनके, पी.एस. परिहार,एस.के.पुरोहित,के. एल. यादव, आर. के. पाण्डेय,एस.एम.राम, वाई. के. झा,एम. एस.राजपूत,पी.एस. पठारिया,यू. एस. सिंग, पंकज सक्ससेना, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, गणपत बाबू,नरेश तिवारी,सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp