Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEKATNI

जैविक सब्जी उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा दिया संपन्न।

जैविक सब्जी उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण परीक्षा संपन्न।

शहडोल। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल द्वारामध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग सेआयोजित संस्था के संचालक संजय पुंडलिकद्वारा जिले के विकासखंडबुढार के ग्राम पंचायत केशवाहीके जमुनिया ग्राम मेंगरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली स्व सहायता समूह की 35महिलाओं को 12दिवसीय जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिलवाया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसेटी भारत सरकार भोपाल के निर्देशन में सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन से संबंधित परीक्षा परीक्षक राम सुख दुबे कटनी एवं बैंकिंग से संबंधित परीक्षा परीक्षक हृदय लाल तिवारी रीवाद्वारा लिखित एवं मौखिक ली गई। परीक्षा में नर्सरी प्रबंधन विभिन्न सब्जियों के बीज एवं किस्म की जानकारी सब्जी उत्पादन के फायदे सब्जियों में लगने वाले कीट एवं रोग तथा उनके नियंत्रण की जैविक विधियां मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक का निर्माण एवं फसलों में उपयोग मल्चिंग प्लास्टिक मल्चिंग सिंचाई प्रबंधन के अंतर्गत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई पाली हाउस तथा बैंकिंग के अंतर्गत उद्यमशील व्यक्तियों की विशेषताएं बैंकों में विभिन्न प्रकार के खाते बीमा योजना तथा बैंकिंग से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया। संस्था के कर्मचारी दुर्गेश गुप्ता एवं नरेश सोधीया ने परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp