
पोषक तत्वों का वर्गीकरण एवं उनकी आवश्यकता का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत प्राचार्या डॉ सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में पोषक तत्वों की आवश्यकता एवं उनके वर्गीकरण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। पौधों को भोज्य पदार्थ के रूप में 17 आवश्यक तत्वों की जरूरत पड़ती है इन आवश्यक पोषक तत्वों को पौधे की आवश्यकता के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है। हवा एवं पानी से प्राप्त होने वाले पोषक तत्व कार्बन हाइड्रोजन ऑक्सीजन मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश इन पोषक तत्वों की पौधों को अधिक मात्रा में आवश्यकता पड़ती है। द्वितीय पोषक तत्व के अंतर्गत कैल्शियम मैग्नीशियम सल्फर तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के अंतर्गत लोहा मैंगनीज कॉपर जिंक बोरान मॉलीबेडी नम क्लोरीन तथा निकि ल की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को एकीकृत कृषि प्रणाली एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन एकीकृत कीट एवंरोग प्रबंधन एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन एवं एकीकृत खरपतवार नींदा प्रबंधन की जानकारी कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत दी गई। जिससे बाजार पर निर्भरता कम एवं उत्पादन अधिक मिल सके।








