Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

आई.टी.आई.ए.के.जे.में बुनियादी सुविधाओं के सुधार हेतु ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

कटनी । के नेतृत्व में शासकीय आई.टी.आई. एन.के.जे. के विद्यार्थियों ने आज महाविद्यालय परिसर में आवश्यक सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के समाधान हेतु प्राचार्य महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

 

ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे—

 

विद्यार्थियों के लिए नया वॉटर कूलर स्थापित किया जाए, क्योंकि पुराना कूलर उपयोग योग्य नहीं है।

 

महाविद्यालय परिसर में प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई की जाए।

 

खेल मैदान की साफ-सफाई एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

 

कक्षाओं व वर्कशॉप में पुराने एवं खराब स्विच बोर्ड बदले जाएँ।

 

प्रसाधन (टॉयलेट) की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

वर्कशॉप में पुराने उपकरणों के स्थान पर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

“विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी”— ऋषभ त्रिपाठी

 

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ABVP जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी ने कहा—

“ABVP सदैव विद्यार्थियों की आवाज़ बनकर कार्य करती है। आई.टी.आई. परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी विद्यार्थियों के अध्ययन और प्रशिक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। हमें विश्वास है कि प्रशासन इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करेगा।”

 

“बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था अनिवार्य”— संजय कुशवाहा

 

इस अवसर पर नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने कहा—

“महाविद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, उपकरण और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का सुधरना समय की आवश्यकता है। ABVP विद्यार्थियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और हर आवश्यक मांग को मजबूती से उठाती रहेगी।”

 

विद्यार्थियों ने प्राचार्य महोदय से अपेक्षा व्यक्त की कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही की जाएगी, जिससे कॉलेज का अध्ययन वातावरण और बेहतर हो सके।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp