Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

डॉ अशोक पटसारिया नादान को वर्ष 25 का कादम्बरी सम्मान

जबलपुर- कादम्बरी साहित्य सम्मान जबलपुर, मध्यप्रदेश का ख़्याति प्राप्त सम्मान है जो अखिल भारतीय स्तर पर क्रियाशील है, वर्ष 25 का कादम्बरी सम्मान आदरणीय नादान जी को शहीद स्मारक के सभागृह में देश के चुने हुए 127 साहित्यकारों के साथ भव्य आयोजन में प्रदान किया गया।

इसमें टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार छंदकार ग़ज़लकार आदरणीय डॉ अशोक पटसारिया, नादान जी को कादम्बरी सम्मान 2025 महीयसी प्रभा सिंह छन्दोदधी सम्मान से सम्मानित किया गया कादम्बरी संस्था के अध्यक्ष आचार्य भागवत दुबे जी एवं महासचिव आदरणीय राजेश पाठक, प्रवीण जी ने प्रदान करते हुए बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई डॉ अशोक पटसारिया जी शारदे काव्य संगम मंच के पटल प्रभारी है एवं बिलासा छंद महालय के पटल प्रमुख है डॉ अशोक पटसारिया साहित्य के क्षेत्र सक्रिय योगदान एवं उनकी 6 कृतियों के प्रकाशित होने पर मिला है। मध्यप्रदेश जबलपुर के कादम्बरी सम्मान मिलने पर शारदे काव्य संगम मंच के संरक्षक आदरणीय श्री शैलेन्द्र पयासी जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी समाज, परिवार क्षेत्र के लोगों शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की फेसबुक, वाट्स ऐप,के माध्यम से लगातार बधाई प्राप्त हो रही लिधौरा में खुशी की लहर व्याप्त है डॉ अशोक पटसारिया नादान जी ने सभी साहित्य मनीषियों स्वजनों शुभ चिंतकों एवं मीडिया को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। सभी वरिष्ठ जन स्नेह आशीष बनाए रखें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp