Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

बड़वारा पुलिस ने किया अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

कटनी। जिले की बड़वारा पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा सबक सिखाते हुए अंतरजिला डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में बड़वारा थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल के नेतृत्व में की गई।

रात के अंधेरे में करते थे डीजल चोरी

मामला 4 नवंबर 2025 का है, जब फरियादी अजीत यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक (क्रमांक MP 21 H 1111) माँ शारदा फैक्ट्री गेट के बाहर खड़ा था, तभी रात में किसी अज्ञात चोर ने ट्रक के टैंक की जाली तोड़कर 125 लीटर डीजल (कीमत ₹11,500) चोरी कर लिया।
पुलिस ने तत्काल अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और सक्रिय होकर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया:
– शुभम लोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोढ़ा थाना कोतवाली, उमरिया
– आशीष चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी स्लीमनाबाद, जिला कटनी
– लाल सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी अखड़ार, थाना चंदिया, जिला उमरिया
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे रात के समय सुनसान सड़कों पर खड़े ट्रकों के डीजल टैंक का लॉक तोड़ते थे और चोरी किए गए डीजल को सस्ते दामों पर बेच देते थे। चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और चोरी किया गया डीजल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp