Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया में 76 भूखंडों का होगा ऑनलाईन आवंटन

कटनी – राज्‍य शासन के निर्देश पर जिले के नवीन औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया (तखला) में उद्योग स्थापित किये जाने हेतु 76 भूखंडो का चयन किया गया है। इन चयनित भूखंडों का आवंटन ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

इच्‍छुक उद्यमी इस औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध सभी भूखंडो का क्रमांक एवं साईज की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कटनी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल mpmsme.gov.in पर भी उपलब्ध है।