Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

मिडिल स्कूल एनकेजे विद्यालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लगातार एक घंटे तक योग की बही बयार

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में शिक्षकों,भ्रत्यों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में अंतराष्ट्रीय योग दिवस को इस विद्यालय में किसी विशेष राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया गया. योग दिवस को सम्मान से लेते हुए विद्यालय में उपस्थित जनों ने पूर्ण समर्पण भाव से एकाग्र चित्त होकर तल्लीनता में खोकर जमकर योग का लुफ्त उठाये. इस अवसर पर विद्यालय में सुबह 6 बजे से ही विद्यार्थीयों और शिक्षकों की चहल पहल देखने को मिली.योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने के संकल्प को लेकर यहाँ पर जहाँ एक ओर प्राणायाम और ध्यान का विधिवत अभ्यास कराने में माध्यमिक शिक्षिका विज्ञान श्रीमती निधि पटेरिया का भरपूर योगदान रहा.वहीं विभिन्न आसनों का बारीकी से अभ्यास शालेय कर्मी अनिल पाण्डेय द्वारा कराया गया. योग से होने वाले जबरजस्त लाभ और खूबियों की जानकारी शालेय वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत द्वारा बड़े ही सारगर्भित तरीके से दी गयी।

इस अवसर पर विद्यालयीन शिक्षिका श्रीमती मनीषा कांबले द्वारा योग से जुड़ा ज्ञानवर्धक गीत भी प्रस्तुत किया गया. योग में शामिल शिक्षकों में श्रीमती मोहना जरगर सोनी, रश्मि विश्व कर्मा, नीलम श्रीवास, लक्ष्मी बाई रजक, जितेंद्र दुबे, अजय पटेल, शाला प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यऔर जागरूक विद्यार्थी गण प्रमुख्य रहे.