Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

विद्यार्थियों को गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म का भ्रमण कराया गया

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए परियोजना कार्य हेतु श्याम श्री गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरी का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ सुनील बाजपेईके मार्गदर्शनमें जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा बीएससी बायोटेक के विद्यार्थियों को भ्रमण कराया गया।

शासन के निरंतर प्रयास से जैविक खेती को गति प्रदान करनेकृषि को लाभ का धंधा बनाने कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण एवं फसलों में उनके उपयोग प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। जैविक खाद का फसल में उपयोग का अवलोकन कराया गया।

कृषक पवन कुमार पांडे द्वारा गौशाला प्रबंधन गोमूत्र एकत्रित करने का तरीका गायों की विभिन्न नस्ल गीर साहिवाल हरियाणा गंगा तीर आदि का अवलोकन तथा दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी गई संतुलित पशु आहार चारा विभिन्न रोग उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई जैविक उड़द मूंग तथा सब्जियों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण के समय कॉलेजके विद्यार्थीएवं फार्म के कर्मचारी तिवारी जी तथा दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।