Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कलेक्टर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनानें के संबंध मे राजनैतिक दलों से चर्चा की जाकर सुझाव प्राप्त किये गए।

बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला मंत्री भाजपा आशीष गुप्ता, प्रतिनिधि भाजपा दीपक तिवारी, जिलाध्यक्ष भा.रा.कांग्रेस श्री करण सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष आम आदमी पाटी एडव्होकेट अनिल सिंह सेंगर जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रकोष्ठ जार्ज डेविड और जिला निर्वाचन शाखा के माखन सिंह व ललन प्रसाद प्रजापति मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजनैतिक दलों से अनिराकृत मुद्दों के लिए 30 अप्रैल तक सुझाव मांगा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों से विकेन्द्रीकृत जुड़ाव के इस तंत्र का सक्रिय रूप से उपयोग करने का आग्रह भी किया गया। राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की मान्यता के अनुसार राजनैतिक दल 28 हितधारकों में से एक है, जिन्हे संविधान और वैधानिक ढ़ाचे के तहत चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े सभी पहलुओं मे आयोग द्वारा मान्यता प्रदान किया गया है। आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम  1950 और 1951, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960, चुनाव संचालन नियम 1961, माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश, मैनुअल और हैंडबुक (ईसीआई वेबसाइट पर उपलब्ध) ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक विकेंद्रीकृत, मजबूत और पारदर्शी कानूनी ढांचा स्थापित किया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp