शहर

लखापतेरी में 15 लाख से बनेगा पंचायत भवन

लखापतेरी में 15 लाख से बनेगा पंचायत भवनकटनी। लखापतेरी के जनप्रतिनिधियों एवं जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए स्थानीय विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से एक पंचायत भवन की सौगात क्षेत्र को दी गई इस पंचायत भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। विधायक संदीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमति अर्चना सत्येन्द्र जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत लखापतेरी में लागत 14.96 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत भवन के निर्माण कार्य का ग्राम के ही मुरली तिवारी
, सीताराम दुबे एवं मिरखू कुशवाहा के द्वारा भूमिपूजन किया गया। विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता के हित में हर संभव प्रयास करते हुए विकास कार्य करा रही है और आगे भी इसी तरह विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में रम्मू साहू भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, कौशल दुबे, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमति मीना कश्यप, चांदनी अभिषेक कश्यप सरपंच लखापतेरी, युवा सजग जनकल्याण सेवा समिति लखापतेरी, इकाई अध्यक्ष मुरली तिवारी, सीताराम दुबे, मिरखू कुशवाहा की उपस्थिति रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button